बिजली चोरी के आरोप में 17 लोगों के विरुद्ध केस
बिजली चोरी के विरुद्ध विभाग जिलेभर में लगातार छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है
By SHUBHASH BAIDYA |
January 29, 2026 7:56 PM
बांका. बिजली चोरी के विरुद्ध विभाग जिलेभर में लगातार छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभय रंजन ने डोमाखाड़, समुखियामोड़, भवानदेव कोला व पथरा गांव में बिजली चोरी करते 17 लोगों को पकड़ा. जिसके बाद सदर थाना में आवेदन देकर उक्त सभी व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में डोमाखाड़ गांव निवासी राम कुमार, सच्चिदानंद प्रसाद सिंह, शंभू सिंह के अलावे समुखियामोड़ निवासी ममता देवी, भवानदेव कोला निवासी शिवलाल बेसरा, मनोज बेसरा, बुद्वन हांसदा, गणेश टुड्डू, ढाड़ाबाड़ी निवासी सीताराम सोरेन, कालेश्वर तुरी, सीताराम तुरी, अंजनी देवी, रुकमणि देवी, भोला तुरी व पथरा निवासी सुदीन मांझी, शंकर मांझी व मुन्ना सिंह के नाम शामिल हैं. विभाग ने उक्त सभी व्यक्ति पर बिजली चोरी करने को लेकर जुर्माना भी लगाया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
