Breakinf from Banka. तीखा मोड़ पर 10 फीट नीचे नहर में गिरा कार , बाल – बाल बचे सवार

तीखा मोड़ पर 10 फीट नीचे नहर में गिरा कार , बाल - बाल बचे सवार

By MANISH KUMAR | April 25, 2026 11:54 AM

फुल्लीडुमर (बांका ). खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका – बेलहर मुख्य पथ पर शनिवार को रामसरैया चौक से आगे तीखा मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार 10 फीट नीचे नहर में जा गिरा.कार पर चालक सहित तीन लोग सवार थे, जो सभी सुरक्षित बाल – बाल बच गये.हालांकि तीनों को गंभीर चोटें आई है.जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया.जानकारी के अनुसार बांका से बेलहर जाने के क्रम में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा.स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही खेसर थाना अध्यक्ष भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.