ऑटो की टक्कर से बाइक सवार कैटल गार्ड घायल

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार कैटल गार्ड घायल

By Abhay Kumar | April 19, 2026 9:03 PM

बेलहर. देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर साहबगंज मथुरा पावर हाउस के समीप ऑटो की टक्कर से बाइक सवार कैटल गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कैलाश पहाड़ी गांव निवासी कैटल गार्ड प्रभाकर झा अपनी बाइक से बेलहर वन परिसर कार्यालय आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से वह साहबगंज-मथुरा के पास सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज भेज दिया.