हटिया से बाइक चोरी, थाना में दिया आवेदन
पंजवारा के सप्ताहिक हाट से सोमवार को बाइक चोरी का मामला सामने आया है
By GOURAV KASHYAP |
February 23, 2026 9:47 PM
पंजवारा. पंजवारा के सप्ताहिक हाट से सोमवार को बाइक चोरी का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार धोरैया प्रखंड के पैर निवासी रविन्द्र सिंह सोमवार को पंजवारा हटिया में सब्जी खरीदने आये थे. इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक मछली बाजार के समीप खड़ी कर दी थी. खरीदारी कर जब वे वापस लौटे तो वहां से उनकी बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने पंजवारा थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
