बाराहाट पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों को किया जब्त
मौधटा गांव के समीप पुलिस ने की कार्रवाई
By SHUBHASH BAIDYA |
December 4, 2025 8:42 PM
बाराहाट. बाराहाट पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से बालू के धंधे से जुड़े लोगों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान मौधटा गांव के समीप पुलिस की कार्रवाई देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया. पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए थाना लाया. दोनों ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी बांका को प्रतिवेदन भेजा गया. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर अवैध रूप से बालू का धंधा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. इसमें मौके से दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी बांका को प्रतिवेदन भेजा गया है. निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
