बांका में दिन में लू जैसा असर, शाम को बदल सकता है मौसम का मिजाज

Banka Weather Update: बांका में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हालांकि मौसम विभाग ने 31 मई तक बारिश और आंधी की संभावना जताई है. तेज हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

By Pratyush Prashant | May 27, 2026 7:19 AM

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट.
Banka Weather Update: बांका जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. सुबह से तेज धूप निकलेगी और दोपहर में उमस के साथ प्रचंड गर्मी का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और जिले के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है.

सूरज उगने के बाद बढ़ेगी उमस

बुधवार की सुबह मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, गर्म हवाओं और उमस का असर बढ़ने लगेगा. दोपहर के समय लोगों को Heatwave जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि शाम होते-होते बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और मौसम थोड़ा सुहाना हो सकता है.

शाम में बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. तेज हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. मंगलवार को भी देर रात चली हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों ने राहत महसूस की थी. जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

31 May तक बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

बिहार कृषि विश्वविद्यालय ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 31 मई तक दक्षिण बिहार के कई जिलों में मौसम बदला हुआ रह सकता है. इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है. इससे तापमान में थोड़ी नरमी आ सकती है. हालांकि दिन में तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाती रहेगी.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण