जानिये आज बांका सदर अस्पताल में कौन-कौन से डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
Banka Health Service Update : गर्मी और मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच बांका सदर अस्पताल ने मरीजों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है. अस्पताल में मंगलवार को दो पालियों में ओपीडी संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी, एसएनसीयू और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है.
By AMIT KR SINHA |
June 9, 2026 9:29 AM
बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
Banka News : बांका सदर अस्पताल में मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दो पालियों में ओपीडी सेवा संचालित होगी. वहीं गंभीर मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को समय पर जांच, परामर्श और उपचार मिल सके. महिला रोग, शिशु रोग, सर्जरी, नेत्र, ईएनटी, दंत चिकित्सा, फिजियोथेरपी, ब्लड सेंटर और एसएनसीयू सहित सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे.
सुबह और शाम की ओपीडी का समय
अस्पताल प्रशासन के अनुसार पहली पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. इसके बाद दूसरी पाली की ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इस दौरान विभिन्न विभागों में मरीजों की जांच और इलाज किया जाएगा.
इमरजेंसी सेवा में तीन चिकित्सक रहेंगे तैनात
जारी रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए तीन चिकित्सकों की अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगाई गई है. पहली पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. सूरज कुमार, दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. कुमार मयंक तथा तीसरी पाली में रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. एजाज मसीह मरीजों का उपचार करेंगे.
ओपीडी में ये चिकित्सक देंगे सेवा
पहली ओपीडी में डॉ. महेंद्र कुमार और डॉ. विकास कुमार रजक मौजूद रहेंगे. महिला ओपीडी में डॉ. अमृता प्रीतम और डॉ. असफिया फातमा मरीजों की जांच व उपचार करेंगी. सर्जरी ओपीडी में डॉ. अपूर्वा कुमार अपनी सेवाएं देंगे.
बच्चों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था
पीडियाट्रिक ओपीडी में डॉ. प्रिया रानी बच्चों का इलाज करेंगी. इस विभाग में नवजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं का बिना भर्ती किए परामर्श और उपचार किया जाता है.
एसएनसीयू और अन्य विभाग भी रहेंगे सक्रिय
एसएनसीयू में डॉ. प्रिया रानी और डॉ. जितेंद्र कुमार सुबह से रात 8 बजे तक सेवाएं देंगे. इसके बाद रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. नेत्र विभाग में डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. उमेश कुमार और डॉ. अंकित कुमार, ईएनटी विभाग में डॉ. गजनफर अली तथा दंत चिकित्सा विभाग में डॉ. मनोज कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.
ब्लड सेंटर और फिजियोथेरपी में भी सुविधा
फिजियोथेरपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा मौजूद रहेंगे. ब्लड सेंटर में जरूरतमंद मरीजों के लिए डॉ. उस्मान गनी ड्यूटी पर रहेंगे. वहीं बेहोशी चिकित्सक के रूप में डॉ. कुमार शैलेश और डॉ. प्रीतम कुमार अपनी सेवाएं देंगे.
...