धोरैया में बारिश ने बरपाया का कहर, ठनका की चपेट में आकर 3 महिलाएं झुलसीं
Banka Lightning Strike: बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली ने धोरैया के कई गांवों में दहशत फैला दी. वज्रपात की चपेट में आने से तीन महिलाएं घायल हो गईं, जबकि कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है.
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
Banka Lightning Strike: बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं घायल हो गईं. अलग-अलग गांवों में हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मचगई. सभी घायलों को परिजनों की मदद से धोरैया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
कुशमाहा गांव में घर के अंदर महिला आयी ठनका की चपेट में
धोरैया थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में राबड़ी देवी अपने घर में मौजूद थीं, तभी अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आकर वह घायल हो गईं. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल धोरैया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है.
स्थानीय लोगों के अनुसार वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गांव के पांच से छह घरों के एल्बेस्टरउड़ गए और लोगों में दहशत फैल गई.
रामपुर गांव में भी गिरा ठनका, दो महिलाएं घायल
वहीं धोरैया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं. घायलों की पहचान बीबी नगमा खातून, पति मो. सज्जाद तथा बीबी जहांआरा, पति मो. शमशाद के रूप में हुई है.
घटना के तुरंत बाद दोनों महिलाओं को परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
ये भी पढ़े : बांका में धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा मानसून, बारिश और ठनका का अलर्ट
Banka Lightning Strike: बारिश के मौसम में बढ़ा ठनका का खतरा
मौसम विभाग पहले ही जिले में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना को लेकर चेतावनी जारी कर चुका है. विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए.
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार
