पचटकिया गांव में आज श्रद्धा और उल्लास के साथ होगी वार्षिक गंवाली पूजा
पचटकिया गांव स्थित काली मंदिर में आज मंगलवार को वार्षिक गंवाली पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ होगी
By GOURAV KASHYAP |
March 30, 2026 9:45 PM
पंजवारा. पचटकिया गांव स्थित काली मंदिर में आज मंगलवार को वार्षिक गंवाली पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ होगी. इस विशेष अनुष्ठान को लेकर गांव में उत्सव का माहौल है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पूजा के उपलक्ष्य में काली मंदिर की रंगाई-पुताई कर उसे आकर्षक रूप दिया गया है. संध्या होते ही गांव की महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में पारंपरिक देवी मनावन के गीत गाए जा रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. इस पूजा की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए बाहर रहने वाले ग्रामीण भी अपने घर पहुंच चुके हैं. गंवाली पूजा के दौरान काली माता एवं शीतला माता के पिंडी की विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
