रजौन के कठौन गांव में अंग संस्कारशाला सह संस्कार जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भवानीपुर कठौन पंचायत अंतर्गत कठौन गांव में अंग संस्कारशाला के बैनर तले संस्कार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ . कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संख्या-12 की सदस्या पूनम देवी ने की.
By MANISH KUMAR |
June 13, 2026 9:49 AM
रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट :
रजौन प्रखंड के भवानीपुर कठौन पंचायत अंतर्गत कठौन गांव में अंग संस्कारशाला के बैनर तले संस्कार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संख्या-12 की सदस्या पूनम देवी ने की. पूनम देवी ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है समाज और परिवार की उन्नति के लिए शिक्षा से ही संभव है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित शिक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की.
शिक्षा और संस्कार मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक चिंतक एवं स्वतंत्र विचारक जेबियर झा ने कहा कि शिक्षा और संस्कार मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है उन्होंने कहा कि संस्कारहीन व्यक्ति समाज के लिए उपयोगी नहीं बन सकता, इसलिए बच्चों में बचपन से ही नैतिक मूल्यों का विकास जरूरी है.अंग संस्कारशाला के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि अधूरी शिक्षा के कारण देश में बेरोजगारी पड़ रही है उन्होंने बेरोजगारी दूर करने को लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष जोर देने की बात कही.
बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद की भी महत्वपूर्ण
वही स्वयंसेवक मनीष कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है.इस दौरान सभी ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और संस्कार को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया.कार्यक्रम में स्वयंसेविका सोनी कुमारी, सीमा देवी, सुनैना देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे.
...