आगामी 20 मई को सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद

राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर एसोसिएशन के विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 20 मई को राष्ट्रीय स्तर पर सभी दवा दुकानें बंद रहेगी.

By SHUBHASH BAIDYA | April 26, 2026 8:51 PM

बांका. राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर एसोसिएशन के विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 20 मई को राष्ट्रीय स्तर पर सभी दवा दुकानें बंद रहेगी. इस बावत जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव सुमित कुमार शाह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि विगत 29 मार्च को पटना में

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक आयोजित हुई थी. जिसमें बताया गया था कि राष्ट्रीय संगठन एआइओसीडी ने अपने सदस्यों के हित में विभिन्न मांगों की ओर भारत सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मई माह में एकदिवसीय बंदी कराने का निर्णय लिया गया है. बंदी को सफल बनाने के लिए जिला स्तर के एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपील की गयी है. ताकि एसोसिएशन की चट्टानी एकता की गूंज सभी स्तरों तक पहुंच सके. एसोसिएशन के मुख्य मागों में ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट द्वारा भारी डिस्काउंट को बंद करने व नकली दवाइयों से देख को बचाने आदि शामिल है. उन्होंने जिले के सभी दवा दुकानदारों से उक्त तिथि को अपनी दवा दुकानें बंद रखते हुए बंदी को सफल बनाने की अपील की है.