अलग-अलग मामले में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार

सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग कांड में शामिल फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

By SHUBHASH BAIDYA | March 6, 2026 7:26 PM

बांका. सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग कांड में शामिल फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास मामले का अभियुक्त करजाना गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ अजीत यादव को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया. वहीं 2020 से फरार चल रहे कुर्की वारंटी गलगला निवासी बालेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक जीबू यादव, धर्मेंद्र कुमार व अन्य पुलिस बल शामिल थे.