डीजे बजाने के विवाद में चाकू से हमला कर युवक को किया जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव में बुधवार की देर रात डीजे बजाने के विवाद में चाकू से हमला कर एक युवक को जख्मी कर दिया

By SHUBHASH BAIDYA | January 29, 2026 7:21 PM

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव में बुधवार की देर रात डीजे बजाने के विवाद में चाकू से हमला कर एक युवक को जख्मी कर दिया. परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी मो शमीम (30) को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. चिकित्सक ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी के परिजनों ने बताया कि बुधवार को कटोरिया गांव निवासी मो. असलम की पुत्री की शादी थी. जिसमें भागलपुर से बारात कटोरिया गांव आयी हुई थी. बारात में डीजे की धुन पर सभी डांस कर रहे थे, तभी कटोरिया गांव के मो.आजम उर्फ कैफी, मु.इमरान, मो.फरदीन, मो.समीर ने अन्य युवकों के साथ मिलकर जबरन डीजे रोक लिया व अपनी मनपसंद गाना बजाने की फरमाइश करने लगे. जब मो.असलम का पुत्र मो. शमीम ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी, डंडा व चाकू से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. परिजनों ने आगे बताया कि मायागंज अस्पताल में जख्मी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. जख्मी के परिजन ने मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.