शंभुगंज में युवक को मारपीट कर किया जख्मी, थाना में की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र भरतशिला गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ विवाद मंगलवार को मारपीट में बदल गया

By SHUBHASH BAIDYA | January 29, 2026 7:47 PM

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र भरतशिला गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ विवाद मंगलवार को मारपीट में बदल गया. जिसमें गांव के ही युवक हंसराज कुमार जख्मी हो गया. घटना के बाद पीड़ित हंसराज कुमार अपने पिता उमाशंकर भगत के साथ थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पीड़ित के बयान के अनुसार भरतशिला गांव के मदन यादव के पुत्र सन्नी कुमार ने पहले गाली-गलौज किया, जिसका विरोध करने पर कथित रूप से हथियार के बट से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया. हंसराज ने यह भी आरोप लगाया कि थाना में शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है, जिससे उनके परिवार में भय का माहौल बन गया. जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सीएचसी शंभुगंज में कराया गया है. वहीं आरोपी सन्नी कुमार ने अपने ऊपर लगाया गया सभी आरोप बेबुनियाद बताया है. उन्होंने किसी भी तरह की मारपीट या धमकी से इनकार किया हैं. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बनी हुई है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.