महिला के साथ मारपीट का आरोप, थाना में दिया आवेदन
महिला के साथ मारपीट का आरोप, थाना में दिया आवेदन
By SHUBHASH BAIDYA |
January 28, 2026 6:41 PM
बाराहाट थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव की घटना, पुलिस कर रही है छानबीन
बाराहाट. थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव में एक महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित महिला सुलेखा देवी ने बताया कि वह अपने घर पर घरेलू कार्य कर रही थी. इसी दौरान गांव के राजेश राय, दिलखुश राय, कौशल राय, मिथिलेश राय सहित अन्य लोग घर में घुस आये व जबरन उसके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी जगह जगह से फट गये. मामले को लेकर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि महिला द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
