करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत
करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत
By SHUBHASH BAIDYA |
January 28, 2026 6:26 PM
धनकुंड थाना क्षेत्र के सिज्झत गांव की घटना, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
धोरैया. धनकुंड थाना क्षेत्र के सिज्झत बलियास पंचायत अंतर्गत सिज्झत गांव में करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव निवासी बुलबुल पासवान की 31 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. बुधवार की सुबह धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने बताया कि गुड़िया देवी गांव के बगल स्थित बहियार में शौच के लिए जा रही थी. इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही धनकुंड पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के उपरांत मामले में अग्रिम कार्रवाई की जायेगी....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
