BANKA आंधी में थाना गेट पर गिरा पीपल का पेड़, गार्ड रूम सहित सेट हुआ क्षतिग्रस्त

सदर थाना के मुख्य गेट के समीप विशाल पीपल का पेड़ गिरने से थाना का गार्ड रूम सहित वाहन रखने वाला सेट हुआ क्षतिग्रस्त.

By AMIT KR SINHA | April 30, 2026 11:11 AM

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट BANKA NEWS :

सदर थाना के मुख्य गेट के समीप विशाल पीपल का पेड़ गिरने से थाना का गार्ड रूम सहित वाहन रखने वाला सेट हुआ क्षतिग्रस्त. मालूम हो कि बीती बुधवार की देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से सदर थाना के मुख्य गेट पर विशाल पीपल का पेड़ गिर गया. जिसके बाद वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जबकि पेड़ गिरने से थाना के गेट के बगल में बने वार्ड रूम का क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा थाना परिसर में रखने वाला सेट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई उसे समय होमगार्ड के जवान अपने ड्यूटी पर थे, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.