पंजवारा चेकपोस्ट पर ई-रिक्शा से 381 बोतल शराब बरामद, नाबालिग निरुद्ध
पंजवारा पुलिस ने शुक्रवार की शाम उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में झारखंड निर्मित शराब बरामद की है
By GOURAV KASHYAP |
March 13, 2026 8:29 PM
पंजवारा.
पंजवारा पुलिस ने शुक्रवार की शाम उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में झारखंड निर्मित शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है.थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में बने बॉक्स से बड़ी मात्रा में विदेशी व झारखंड निर्मित देसी शराब बरामद हुई. बरामद शराब में 320 बोतल देसी व 61 बोतल विदेशी शराब शामिल है. कुल 381 बोतल शराब बरामद की गयी, जिसकी कुल मात्रा 79.270 लीटर बतायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये नाबालिग के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
