बांका सदर अस्पताल में आज 17 डॉक्टर रहेंगे तैनात, जानिये किस विभाग में कौन देगा सेवा

Banka Health Update : इलाज के लिए सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को आज विशेषज्ञ चिकित्सकों की पूरी टीम उपलब्ध होगी. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में 17 डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी है, जबकि इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे जारी रहेगी.

By AMIT KR SINHA | June 3, 2026 9:19 AM

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka News : सदर अस्पताल में बुधवार को मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. अस्पताल में दो पालियों में ओपीडी संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार ब्लड बैंक और एनेस्थेसिया विभाग के चिकित्सक भी अपने-अपने विभाग में उपलब्ध रहेंगे.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल में पहली पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. दूसरी पाली की ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इस दौरान विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज करेंगे.

24 घंटे सक्रिय रहेगी इमरजेंसी सेवा

अस्पताल में इमरजेंसी सेवा के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. पहली पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार मयंक, दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ महेंद्र कुमार तथा तीसरी पाली में रात 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक डॉ अहमद रजा अपनी सेवाएं देंगे.

मेडिसिन और महिला ओपीडी में विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद

सामान्य ओपीडी में डॉ विजय कुमार और डॉ संजीव कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ मालकैय नयाब जहां और डॉ असफिया फातमा महिलाओं की जांच एवं उपचार करेंगी. सर्जरी ओपीडी में डॉ पवन झा मरीजों को परामर्श देंगे.

शिशु, नेत्र, ईएनटी और दंत विभाग में भी व्यवस्था

शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिस और डॉ दिनेश कुमार तैनात रहेंगे. नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली तथा दंत विभाग में डॉ मनोज कुमार अपनी सेवाएं देंगे.B