भूमि विवाद के 16 मामलों की हुई सुनवाई ,दो का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को उठाया. धोरैया तथा धनकुंड थाना क्षेत्र के कुल 15 फरियादी ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं.

By MANISH KUMAR | May 30, 2026 3:57 PM

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

जिले के धोरैया अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में धोरैया तथा धनकुंड थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को उठाया. धोरैया तथा धनकुंड थाना क्षेत्र के कुल 15 फरियादी ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं. इस दौरान सीओ ने पूर्व के लंबित 16 मामलों की समीक्षा की.

धनकुंड थाना क्षेत्र के 2 मामलों का निष्पादन

जनता दरबार में समीक्षा के बाद सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोरैया तथा धनकुंड थाना क्षेत्र के 2 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया. इससे संबंधित फरियादियों को तत्काल राहत मिली.सीओ ने बताया कि शेष मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. मौके पर अंचल कर्मी राजन कुमार आदि मौजूद रहे