सबलपुर केंद्र पर 111 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल

इंटरमीडिएट वार्षिक बोर्ड परीक्षा क्षेत्र के गांधी उच्च विद्यालय, सबलपुर परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई.

By GOURAV KASHYAP | February 10, 2026 6:27 PM

पंजवारा. इंटरमीडिएट वार्षिक बोर्ड परीक्षा क्षेत्र के गांधी उच्च विद्यालय, सबलपुर परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. पहली पाली में भाषा विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें कुल 86 परीक्षार्थियों ने उर्दू, संस्कृत एवं भोजपुरी विषय की परीक्षा दी. वहीं दूसरी पाली में कला संकाय की 25 छात्राओं ने मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में भाग लिया. केंद्राधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा को लेकर केंद्र पर दिनभर अनुशासन बना रहा और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.