[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने गुमटी में मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

अरवल में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने गुमटी में मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

0
अरवल में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने गुमटी में मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार
फॉर्च्यूनर की टक्कर से गुमटी चकनाचूर

Arwal Accident News: (अंजनी कुमार की रिपोर्ट) मेहंदिया थाना क्षेत्र के वलीदाद लख के समीप मुख्य सोन नहर पथ पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर वाहन ने सड़क किनारे स्थित एक गुमटी में जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में गुमटी चालक 23 वर्षीय ऋषि कुमार की मौत हो गई, जबकि गुमटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैदराबाद की ओर से आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी वलीदाद लख के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी गुमटी में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि गुमटी के परखच्चे उड़ गए और उसमें मौजूद ऋषि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

Whatsapp Image 2026 06 17 At 7.32.52 Pm
अरवल में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने गुमटी में मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार 3

सदर अस्पताल से एम्स रेफर, इलाज के दौरान मौत

स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से घायल ऋषि कुमार को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया. एम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फॉर्च्यूनर की रफ्तार काफी तेज थी. गुमटी में टक्कर मारने के बाद वाहन सड़क किनारे खड़े बरगद के पेड़ से भी हल्का टकराया, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बावजूद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद वाहन चालक मुख्य नहर पथ से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर पहुंचा और मेहंदिया मार्ग होते हुए फरार हो गया. पुलिस वाहन और चालक की पहचान में जुटी हुई है.

पिछले वर्ष हुई थी शादी, गांव में पसरा मातम

मृतक ऋषि कुमार रामपुर चौराम थाना क्षेत्र के परमपुरा गांव के निवासी थे. उनकी उम्र महज 23 वर्ष थी और पिछले वर्ष ही उनकी शादी हुई थी. जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं पूरे परमपुरा गांव में शोक की लहर व्याप्त है. ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण और संकरी सड़क को हादसों का प्रमुख कारण बताया. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा मुख्य नहर पथ के चौड़ीकरण की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : भोजपुर पुलिस पर पिस्टल तानने वाला युवक की मौत, पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी थी गोली, PMCH में तोड़ा दम

Previous article Home Ministry: साइबर ठगी पीड़ितों को मिलेगी और तेजी से मदद, 1930 हेल्पलाइन होगी हाईटेक
Next article क्या चिप्स के पैकेट में हवा भरकर कंपनियां आपको बना रही हैं बेवकूफ? असली वजह जानकर घूम जाएगा आपका दिमाग
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel