[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वित्तीय सेहत से थोड़ा हैरान, लेकिन साथ मिलकर संकट से उबर जाएंगे: हेजलवुड

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वित्तीय सेहत से थोड़ा हैरान, लेकिन साथ मिलकर संकट से उबर जाएंगे: हेजलवुड

0
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वित्तीय सेहत से थोड़ा हैरान, लेकिन साथ मिलकर संकट से उबर जाएंगे: हेजलवुड

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ‘थोड़े’ हैरान हैं कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया को कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय रूप से जूझना पड़ रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और क्रिकेट संघ एकजुट होकर काम करेंगे और इस संकट से उबर जाएंगे. कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ने के कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने 30 जून को खत्म हो रहे बाकी बचे वित्तीय वर्ष तक अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को निकाल दिया है.

खबर में सुझाव दिया गया है कि अगस्त तक सीए के पास भुगतान के लिए धनराशि नहीं बचेगी. ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने हेजलवुड के हवाले से कहा, ‘‘मैं थोड़ा हैरान था लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसका असर पड़ेगा. ” हेजलवुड ने कहा कि वित्तीय संकट का क्रिकेटरों पर भी असर पड़ेगा और वे कटौती के साथ वेतन लेने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम बाकी अन्य खेलों से अलग नहीं हैं. यह इस पर निर्भर करता है कि आप कब तक इसका सामना कर सकते हैं और इसका क्या असर पड़ता है.

अगर यह अगली गर्मियों तक चलता है तो यह काफी गंभीर होगा. ” हेजलवुड ने कहा, ‘‘बेशक हम खेल में साझेदार हैं और हमने हमेशा ऐसा कहा है. हमने अच्छा समय देखा है और यह संभवत: थोड़ा मुश्किल समय है. ” सीए और आस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स संघ (एसीए) के बीच 2017 में वेतन भुगतान को लेकर विवाद हुआ था लेकिन हेजलवुड ने कहा कि तब से रिश्तों में सुधार आया है और उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार इस संकट से बेहतर तरीके से निपटा जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एसीए और सीए के बीच अब रिश्ते कहीं बेहतर हैं. पिछले 18 महीने से दो साल में इसमें काफी सुधार हुआ है. इससे इस बार इस समस्या से कहीं बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिलेगी. हमारी तरफ से सब कुछ सकारात्मक है और मुझे लगता है कि दोनों तरफ से. ” वर्ष 2017 के एमओयू के अनुसार सीए को आगामी गर्मियों के लिए 30 अप्रैल तक एसीए को संभावित राजस्व और राष्ट्रीय अनुबंध की सूची सौंपनी होती है और हेजलवुड को उम्मीद है कि इस समय सीमा का पालन किया जाएगा जिससे कि खिलाड़ी वित्तीय संकट से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहे.

Previous article Covid-19:पश्चिम बंगाल सहित देश के ये 4 शहर ‘विशेष रूप से गंभीर’, गृह मंत्रालय ने जतायी चिंता
Next article Khesari Lal Yadav ने ‘हाई हिल के सेंडिल’ से मचाया तहलका, हो गया सुपरहिट गाना
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel