रात में आते हैं डरावने सपने? वास्तु की ये 4 गलतियां हो सकती हैं वजह

Vastu Tips: अगर आपको रात में बार-बार डरावने सपने आते हैं और नींद पूरी नहीं हो पाती, तो इसकी एक वजह बेडरूम से जुड़ी वास्तु संबंधी गलतियां भी हो सकती हैं. यहां जानिए कौन-सी आदतें और वास्तु दोष इसकी वजह बन सकते हैं.

By Neha Kumari | June 30, 2026 5:47 PM

Vastu Tips: कई लोगों को रात में सोते समय डरावने या अजीबोगरीब सपने आते हैं. इससे न सिर्फ उनकी नींद खराब होती है, बल्कि अगले दिन भी तनाव, बेचैनी और थकान महसूस हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसके पीछे आपके बेडरूम का वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की ऊर्जा का मन और मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है. बेडरूम में रखी कुछ चीजें या सोने की गलत दिशा नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती है, जिससे डरावने सपने आने की संभावना बढ़ जाती है. आइए जानते हैं वास्तु की उन आम गलतियों के बारे में, जिनसे परहेज करके इस समस्या से बचा जा सकता है.

गलत दिशा में सिर करके सोना

रात में आते हैं डरावने सपने? वास्तु की ये 4 गलतियां हो सकती हैं वजह 5

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है और डरावने सपने आने की संभावना भी रहती है. इसलिए सोते समय सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखना बेहतर माना जाता है.

बिस्तर के नीचे कबाड़ रखना

रात में आते हैं डरावने सपने? वास्तु की ये 4 गलतियां हो सकती हैं वजह 6

बिस्तर के नीचे पुराने जूते-चप्पल, जंग लगा लोहा, फटे कपड़े, प्लास्टिक का बेकार सामान या खराब इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं रखने से बचें. माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो तनाव और नींद में बार-बार बाधा उत्पन्न कर सकती है.

शीशे की गलत दिशा

रात में आते हैं डरावने सपने? वास्तु की ये 4 गलतियां हो सकती हैं वजह 7

अगर बेडरूम में रखा शीशा ऐसा है, जिसमें सोते समय आपका शरीर या बिस्तर दिखाई देता है, तो इसे वास्तु दोष माना जाता है. यदि शीशे की जगह बदलना संभव न हो, तो रात में सोने से पहले उसे कपड़े या पर्दे से ढक दें.

बेड के ऊपर बीम और डरावनी तस्वीरें

रात में आते हैं डरावने सपने? वास्तु की ये 4 गलतियां हो सकती हैं वजह 8

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर को छत की बीम के ठीक नीचे नहीं रखना चाहिए. साथ ही बेडरूम में हिंसक जानवरों, कांटेदार पौधों या नुकीली वस्तुओं की तस्वीरें लगाने से भी बचना चाहिए. मान्यता है कि ये चीजें मन में भय, तनाव और बेचैनी पैदा कर सकती हैं.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar