Vastu Tips: बालकनी को सजाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान, घर में बनी रहेगी खुशहाली

Vastu Tips for Balcony: घर की बालकनी सिर्फ बैठने की जगह नहीं, बल्कि ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र होती है. इस आर्टिकल में हम आपको बालकनी से जुड़े ऐसे खास वास्तु नियम बताएंगे, जिनका सही पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

By Neha Kumari | January 19, 2026 12:37 PM

Vastu Tips For Balcony: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर एक हिस्सा ऊर्जा को प्रभावित करता है. यदि सही वास्तु नियमों का पालन करते हुए इन्हें बनाया और सजाया जाए, तो यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. वहीं, जब इन्हें गलत वास्तु नियमों के अनुसार बनाया जाता है, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है. इसके प्रभाव से घर में तनाव, आर्थिक दिक्कतें और आपसी झगड़े होने की संभावना बढ़ जाती है. आइए, इस आर्टिकल में घर के एक अहम हिस्से बालकनी से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में जानते हैं.

बालकनी में कौन से पौधे लगाने चाहिए?

बालकनी में छोटे फूलों वाले पौधे जैसे गुलाब, चमेली और गेंदे के फूल लगाना शुभ माना जाता है. इसके अलावा आप पुदीना, मनी प्लांट, मिनी बांस और नींबू के पौधे भी लगा सकते हैं. वास्तु शास्त्र में इन पौधों को बहुत ही शुभ माना गया है.

बालकनी किस दिशा में बनानी चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी के लिए उत्तर-पूर्व, पूर्व और उत्तर दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है. इसके अलावा ध्यान रखें कि जहां बालकनी बनी हो, वहां पर्याप्त धूप आती हो.

बालकनी में कुर्सियां किस दिशा में रखें?

यदि आप बालकनी में बैठकर आराम करना चाहते हैं और सुबह की धूप का आनंद लेना चाहते हैं, तो बालकनी की दक्षिण और पश्चिम दिशा में कुर्सियां रख सकते हैं.

बालकनी में क्या नहीं रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी में कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस और बबूल नहीं लगाने चाहिए. इसके अलावा टूटा-फूटा सामान, जूते-चप्पल और सूखे पौधे भी बालकनी में नहीं रखने चाहिए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मकता आती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Money Saving: सैलरी आते ही तुरंत खत्म हो जाता है पैसा, घर में नहीं टिकता धन? करें ये वास्तु उपाय मिलेगा लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.