सपने में भूत हमला करे तो क्या मतलब होता है? जानें स्वप्न शास्त्र में छुपा रहस्य

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भूत-प्रेत का हमला देखना मानसिक तनाव, भय या भविष्य में किसी परेशानी का संकेत माना जाता है. ऐसा सपना बताता है कि व्यक्ति अंदर से परेशान है और उसे अपने विचारों और स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है.

By Neha Kumari | July 1, 2026 11:46 AM

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हम सोते समय जो सपने देखते हैं, वे मात्र दृश्य नहीं होते. हर सपने का हमारे वास्तविक जीवन की परिस्थितियों और आने वाले समय से सीधा संबंध होता है. ये सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के पूर्व संकेत दे सकते हैं. यह संकेत शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं. इन्हीं सपनों में एक सपना भूत-प्रेत से जुड़ा होता है. कई बार ऐसा होता है कि सपने में भूत-प्रेत या कोई बुरी आत्मा आप पर हमला करती हुई दिखाई देती है, जिसे देखकर लोग घबरा जाते हैं. आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के नजरिए से ऐसे सपनों का क्या अर्थ है. 

सपने में भूत-प्रेत के हमले का अर्थ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भूत-प्रेत देखना या उनका आप पर हमला करना एक गंभीर चेतावनी या अशुभ संकेत माना जाता है. ऐसे सपने आने के पीछे ये कारण हो सकते हैं: 

मानसिक भय और वर्तमान की कमजोरी

यदि सपने में कोई अदृश्य शक्ति या भूत आप पर हावी हो रहा है या हमला कर रहा है, तो इसका अर्थ है कि आप असल जीवन में किसी बात को लेकर बहुत डरे हुए हैं. आप किसी बड़े संकट, असफलता या मानसिक तनाव का सामना करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं.

भविष्य में बड़े नुकसान की चेतावनी

इस प्रकार के सपने आने वाले समय में धनहानि, व्यापार में नुकसान या किसी करीबी से धोखा मिलने का संकेत भी माने जाते हैं. यह सपना यह भी दर्शाता है कि आपको अपने निर्णयों और शत्रुओं के प्रति सावधान रहने की जरूत है.

स्वास्थ्य में गिरावट का संकेत

यदि भूत के हमले के कारण आप सपने में खुद को असहाय या बीमार महसूस करते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट का पूर्व संकेत हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में दिखने वाले इन सपनों को हल्के में लेने की न करें गलती, बदलते जीवन की तरफ करते हैं इशारा