रंग पंचमी के दिन श्रीकृष्ण को जरूर अर्पित करें ये भोग, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Rang Panchami bhog: रंग पंचमी पर भगवान श्रीकृष्ण और लड्डू गोपाल की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन गुजिया, खीर, मक्खन, दही और मालपुआ का भोग लगाने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आने की मान्यता है.

By Shaurya Punj | March 8, 2026 10:16 AM

Rang Panchami 2026 Ladoo Gopal Bhog: हिंदू धर्म में रंग पंचमी का पर्व बेहद शुभ और धार्मिक महत्व वाला माना जाता है. यह त्योहार होली के पांचवें दिन मनाया जाता है. इस दिन विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि अगर इस दिन भक्त सच्चे मन से लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं और उन्हें उनके प्रिय भोग अर्पित करते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और रंगों की परंपरा से जुड़ा हुआ है. यही कारण है कि इस दिन मंदिरों और घरों में लड्डू गोपाल को गुलाल, रंग और अलग-अलग प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि कुछ विशेष भोग भगवान को अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

गुजिया और अन्य मिठाइयों का भोग

रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल को गुजिया का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है. होली के समय बनने वाली यह मिठाई भगवान को बेहद प्रिय मानी जाती है. कई घरों और कृष्ण मंदिरों में इस दिन चंद्रकला और अन्य मिठाइयों का भी भोग लगाया जाता है. भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार इनमें से कोई भी मिठाई भगवान को अर्पित कर सकते हैं.

मीठी दही का भोग

श्रीकृष्ण को दही बहुत प्रिय है, इसलिए रंग पंचमी के दिन पूजा के समय मीठी दही का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है. इसके अलावा दही से बने कई व्यंजन भी भगवान को अर्पित किए जा सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है.

खीर का भोग

दूध और चावल से बनी खीर का भोग भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार रंग पंचमी के दिन खीर का भोग लगाने से परिवार में खुशहाली आती है और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है.

मालपुआ का भोग

मालपुआ भी भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाया जाने वाला खास भोग माना जाता है. रंग पंचमी के दिन मालपुआ अर्पित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है. साथ ही करियर और व्यापार में सफलता मिलने का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

मक्खन का भोग

भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को मक्खन बेहद प्रिय माना जाता है. इसलिए रंग पंचमी के दिन उनकी पूजा में मक्खन का भोग जरूर लगाना चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन मक्खन अर्पित करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

ये भी पढ़ें: रंग पंचमी क्यों मनाई जाती है? जानिए इसकी पौराणिक कथा और महत्व

इस तरह रंग पंचमी  के दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय भोग अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आने की मान्यता है.