आज है कामदा एकादशी, नोट करें पूजा सामग्री और पारण का शुभ समय

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है. ‘कामदा’ का अर्थ होता है मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला व्रच. यदि आप यह व्रत पहली बार करने जा रहे हैं, तो जान लें कि इसके लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है और यह पूजा किस प्रकार की जाती है.

By Neha Kumari | March 29, 2026 10:34 AM

Kamada Ekadashi 2026: 29 मार्च 2026 को कामदा एकादशी मनाई जाएगी. यह पर्व भगवान Vishnu को समर्पित है. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल की पहली एकादशी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को रखने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

कामदा एकादशी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि

पंचांग के अनुसार, इस बार एकादशी तिथि का समय इस प्रकार है:

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 28 मार्च 2026, शनिवार, सुबह 08:45 बजे से
  • एकादशी तिथि समाप्त: 29 मार्च 2026, रविवार, सुबह 07:46 बजे तक
  • व्रत की तिथि: 29 मार्च 2026 (उदयातिथि के कारण)
  • पूजा का शुभ समय: सुबह 07:48 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक

पारण का शुभ समय

एकादशी व्रत का पूर्ण फल तभी मिलता है, जब उसका पारण विधि-विधान और सही समय पर किया जाए.

  • पारण तिथि: 30 मार्च 2026, सोमवार
  • पारण का समय: सुबह 06:14 बजे से 07:09 बजे के बीच

पूजा सामग्री

  • भगवान विष्णु फोटो या मूर्ति
  • पीले वस्त्र
  • फूल और फल
  • तुलसी दल
  • दूध, दही, घी, शहद
  • गंगाजल
  • चंदन, अक्षत
  • धूप और देसी घी का दीपक
  • सुपारी, लौंग, इलायची
  • पंचमेवा
  • कामदा एकादशी की व्रत कथा की पुस्तक

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ (संभव हो तो पीले) वस्त्र धारण करें.
  • हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें.
  • भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें.
  • एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें.
  • अक्षत, फूल, चंदन, रोली, फल और धूप-दीप अर्पित करें.
  • भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं.
  • इसके बाद “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
  • कामदा एकादशी की व्रत कथा और चालीसा का पाठ करें.
  • अंत में कपूर जलाकर आरती करें और पूजा समाप्त करें.
  • अगले दिन विधि-विधान से व्रत का पारण करें. 

यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi पर करें ये उपाय, कर्ज मुक्ति और करियर उन्नति पाएं