भोजन से जुड़ी ये 4 गलतियां ला सकती हैं दरिद्रता, जरूर जानें नियम

Food Mistakes to Avoid: शास्त्रों के अनुसार भोजन से जुड़ी कुछ गलतियां दरिद्रता और नकारात्मकता ला सकती हैं. जानें किन प्रकार के भोजन से बचना चाहिए और क्यों ये नियम महत्वपूर्ण हैं.

By Shaurya Punj | April 11, 2026 6:45 PM

Food Mistakes to Avoid: भारतीय परंपरा और शास्त्रों में भोजन को केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि पवित्र कर्म माना गया है. इसलिए भोजन करते समय शुद्धता, मर्यादा और कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी बताया गया है. मान्यता है कि इन नियमों का पालन न करने से न केवल स्वास्थ्य बल्कि घर की सुख-समृद्धि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

बाल वाला भोजन क्यों नहीं खाना चाहिए

जिस भोजन में बाल गिर जाए, उसे अशुद्ध माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार ऐसा भोजन दरिद्रता का प्रतीक होता है. यह केवल स्वच्छता के दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी नकारात्मक प्रभाव डालता है. इसलिए ऐसे भोजन को तुरंत अलग कर देना चाहिए.

ठोकर लगा भोजन होता है अशुभ

यदि किसी भोजन को किसी ने पैर से ठोकर मार दी हो, तो उसे खाना अनुचित माना गया है. मान्यता है कि ऐसा भोजन नाली के कीचड़ के समान हो जाता है. यह न केवल अपवित्र होता है, बल्कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा भी प्रभावित होती है.

लांघा हुआ भोजन नहीं करना चाहिए ग्रहण

जिस भोजन के ऊपर से कोई व्यक्ति लांघकर निकल जाए, वह भी अशुद्ध माना जाता है. इसे गंदगी के बराबर समझा गया है. धार्मिक दृष्टि से ऐसे भोजन का सेवन करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए इससे बचना चाहिए.

पति-पत्नी के भोजन से जुड़े नियम

शास्त्रों में पति-पत्नी के भोजन को लेकर भी विशेष नियम बताए गए हैं. एक ही थाली में दोनों का साथ खाना उचित नहीं माना गया है और इसे मदिरा के समान बताया गया है. वहीं, यदि पत्नी पति के भोजन करने के बाद उसी थाली में भोजन करती है, तो इसे शुभ माना गया है और इससे घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है.

ये भी देखें: एक जड़ से बदलें किस्मत, शंखपुष्पी के असरदार टोटके

क्यों जरूरी हैं ये नियम

ये सभी नियम हमें स्वच्छता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की सीख देते हैं. यदि इनका पालन किया जाए, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.