अधिक मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर करें इन 4 चीजों का दान, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली
Adhik Masik Krishna Janmashtami: अधिक मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व 8 जून को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ-साथ जरूरतमंदों को दान देना भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अधिक मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर किन चीजों का दान करना शुभ माना गया है.
Adhik Masik Krishna Janmashtami: सनातन धर्म में हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन श्रद्धालु भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं. जून महीने में यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित अधिक मास के दौरान पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस विशेष दिन कुछ खास वस्तुओं का दान करने से जातक को मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करें इन चीजों का दान
1. माखन और मिश्री
मान्यता है कि बाल गोपाल को माखन और मिश्री अत्यंत प्रिय हैं. उनकी बाल लीलाओं में माखन चोरी के कई प्रसंग मिलते हैं. ऐसे में इस दिन किसी मंदिर में या गरीब बच्चों को माखन-मिश्री का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे जीवन में मधुरता आती है और पारिवारिक रिश्तों में चल रहे तनाव दूर होते हैं.
2. पीले या केसरिया वस्त्र
भगवान कृष्ण को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए उन्हें ‘पीतांबरधारी’ भी कहा जाता है. ऐसे में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को पीले या केसरिया रंग के वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे भाग्य का साथ मिलता है और जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं.
3. मोर पंख का दान
मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट की शोभा बढ़ाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोर पंख का दान करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष दूर होते हैं. इस दिन आप किसी मंदिर में मोर पंख अर्पित कर सकते हैं या किसी श्रद्धालु को भेंट कर सकते हैं. ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होने की मान्यता है.
4. मौसमी फल और मिठाइयां
इस पवित्र दिन भूखे और जरूरतमंद लोगों को ताजे फल या पीले रंग की मिठाइयों का दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. इसे अन्नदान के समान पुण्यकारी माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और घर में सुख, समृद्धि तथा खुशहाली का वास होता है.
यह भी पढ़ें: Masik Krishna Janmashtami: जून में कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी? जानें पर्व की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
