[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion प्रकाश पर्व : मानवता के पुंज गुरु नानक देव जी

प्रकाश पर्व : मानवता के पुंज गुरु नानक देव जी

0
प्रकाश पर्व : मानवता के पुंज गुरु नानक देव जी
जसबीर सिंह
महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त) एसबीआइ
हर व्यक्ति जीवन में सुख-शांति की लालसा रखता है, परंतु उसे पाने के लिए उसके कार्य-कलाप विपरीत दिशा में चलते हैं. परिणामत: वह दुख की बेड़ियों में ही जकड़ा रहता है. गुरुनानक जी का कथन है-
”हम नहीं चंगे बुरा नहीं कोय, प्रनवत नानक तारे सोय”
अर्थात् हमें सतत् अंतर मनन करते हुए अपनी कमजोरियों से मुक्ति पानी चाहिए और दूसरों के गुणों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. आपने कहा-
”सच उरे सबको, उपर सच आचार”
सत्य सर्वोपरि है, परंतु उससे भी ऊपर सत्याचार है. हमारा सारा व्यवहार सत्य के आधार पर होना चाहिए, सत्य से विचलित होकर हम नक की शांति को खो बैठते हैं. आपने हमें समझाया –
”मीठत नींवी नानक गुण चंगियाइयां तत्”
विनम्रता से मिश्रित सद्व्यवहार जीवन का सार तत्व है. मानव मात्र से हमारा व्यवहार ऐसा ही होना चाहिए जैसा कि हम स्वयं के साथ चाहते हैं. आपके वचन हैं- ”घाल खाये किछु हंथो दे नानक राह पछाने सोय”
हे मानव कठिन परिश्रम द्वारा सत्य के मार्ग पर चलते हुए धन अर्जित करो और उस अर्जित धन से दीन-हीन की सहायता करना कभी न भूलो. नारी के प्रति व्यवहार के बारे में आपने कहा- ”सो क्यों मंदा आखिए जित जमें राजान”
अर्थात् उस नारी की भर्त्सना करना सवर्था अनुचित है, जो विद्वानों और महापुरुषों को जन्म देती है. कहा भी गया है- ”यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते रमंते तत्र देवता:”. गुरुनानक देव जी हमें समझाते हैं-
”सब में जोत जोत है सोय तिस के चानन सब में चानन होय”
सभी मानव मात्र में उस परमात्मा की लौ प्रज्वलित है, इसलिए उसे पहचानते हुए किसी को छोटा-बड़ा समझना सवर्था अनुचित है. तीर्थ जानेवाले को आप सचेत करते हैं- ”तीरथ नाऊन जाओ तीरथ नाम है,
तीरथ शब्द विचार, अंतर ज्ञान है”
सही माने में तीर्थ तो परमेश्वर (अकालपुरूख) का नाम लेना है. अंतर मनन करते हुए गुरु के बताये मार्ग पर चलना ही सच्चा स्नान है. आपने मानव मात्र को सावधान किया- ”जे रत लगे कपड़े जामा होय पलीत
जे रत पीवे मानसा तिन क्यों निरमल चित”
जो मनुष्य दूसरों का खून चूस कर बड़ा बन जाता है, उसे भला कैसे मन की शांति मिल सकती है. हमारे मन की आंखें खोलते हुए आपने कहा- ”सा जात सा पत है जेहे करम कमाए”
मनुष्य की जाति और उसकी प्रतिष्ठा तो उसके कर्मों के आधार पर ही निश्चित होती है, जन्म के आधार पर नहीं. आपका कथन है-
”पाप बुरा पापी कोऊ प्यारा”- पाप से घृणा करनी चाहिए, पापी से नहीं. पापी से घृणा की गयी तो उसके अच्छा बनने का मार्ग अवरुद्ध हो जायेगा. सच्चे मनुष्य की परिभाषा आपने यों दी-
”सच बरत संतोख तीरथ गिआन धियान स्नान
दया देवता खिमा जपमाली ते मानस प्रधान”
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel