शिव को अर्पित करें ये चीजें होगी धन-धान्य की प्राप्ति

हर कोई अपने जीवन को समृद्ध करना चाहता है. इसके लिए अपेक्षित प्रयास भी करता है, मगर कई बार सफलता नहीं मिलती. शास्त्रों में कर्म को प्रधान बताया गया है, अपितु अनुकूल परिणाम पाने को कुछ धार्मिक उपाय भी बताये गये हैं. शिव पुराण में वर्णन मिलता है कि भगवान शिव को अर्पित की जानेवाली […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 10, 2019 3:06 AM

हर कोई अपने जीवन को समृद्ध करना चाहता है. इसके लिए अपेक्षित प्रयास भी करता है, मगर कई बार सफलता नहीं मिलती. शास्त्रों में कर्म को प्रधान बताया गया है, अपितु अनुकूल परिणाम पाने को कुछ धार्मिक उपाय भी बताये गये हैं. शिव पुराण में वर्णन मिलता है कि भगवान शिव को अर्पित की जानेवाली अलग-अलग चीजों से शुभ फल प्राप्त होता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है.

ध्यान रखें कि चावल खंडित न हो और विषम संख्या में हो. जो दंपती संतान सुख नहीं पा सके हैं, उन्हें गेहूं चढ़ाने से संतान सुख का लाभ मिल सकता है. गेहूं के साथ दूसरे अनाज भगवान को अर्पित करें, फिर गरीबों में वितरीत कर दें. तिल चढ़ाने से पापों का नाश और जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है. सुगंधित तेल से भगवान का अभिषेक करने पर समृद्धि बनी रहती है. – श्रीपति त्रिपाठी