वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून 2026: शत्रुओं पर विजय होगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी
Saptahik Vrishchik Rashifal: क्या आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए निर्णय लेने का साहस मिलेगा? रुकी योजनाएं गति पकड़ेंगी या अभी सही समय का इंतजार करना बेहतर होगा? इस सप्ताह किस दिशा में कदम बढ़ाना लाभकारी रहेगा?
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, (Saptahik Vrishchik Rashi): यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के चौथे, पांचवें और छठे भाव में संचरण करेंगे. आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य देव और आठवें भाव में बुध देव व्यापार में नए अवसर प्रदान करेंगे. इस सप्ताह शुक्र देव नौवें भाव में गुरु के साथ युति बनाएंगे, जिससे आपका भाग्य चमक उठेगा और नौकरी में सैलरी बढ़ने के योग बनेंगे. छठे भाव में मंगल देव शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता देंगे. पांचवें भाव में शनि देव धन लाभ के नए मार्ग खोलेंगे. प्रेम जीवन के लिए समय उत्तम है, पार्टनर के साथ आपसी समझ और रोमांस दोनों बढ़ेगा.
सावधानी: इस सप्ताह पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और कटु शब्द न बोलें.
उपाय: इस सप्ताह मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें.
शुभ कलर: मैरून
शुभ अंक: 3
Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें
