वृश्चिक राशि वालों को जून में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मंथली राशिफल

Monthly Vrishchik Rashifal June 2026: मई का महीना आपके लिए कष्टकारी रह सकता है. यह महीना कार्यक्षेत्र में पुनर्विचार करने का मौका देगा, जो भी आप काम कर रहे हैं.

By Radheshyam Kushwaha | May 31, 2026 8:49 AM

Monthly Vrishchik Rashifal June 2026, वृश्चिक राशि: जून का महीना आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा महीने की शुरुआत आपकी राशि से कर रहे हैं और शनि देव आपके चतुर्थ भाव को प्रभावित कर रहे हैं. करियर और बिजनेस में इस महीने उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिसके कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे. व्यापार में कोई नई डील फाइनल करने से पहले कागजी कार्रवाई अच्छी तरह जांच लें. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं. लव लाइफ और प्यार के मामले में यह महीना थोड़ा नाजुक है. 21 जून को जब मंगल आपके सप्तम भाव (वृषभ) में आएंगे, तो पार्टनर के साथ तीखी बहस होने की संभावना है. अपनी जिद और गुस्से के कारण रिश्ते को खराब न होने दें. स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना अशुभ रह सकता है. आपको रक्त संबंधी विकार, पेट में इन्फेक्शन या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. सेहत को प्राथमिकता दें.

सावधानी: इस महीने गुस्से में आकर कोई भी पारिवारिक फैसला लेने से बचें.

उपाय: शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं.

शुभ कलर: मैरून या गहरा लाल
शुभ अंक: 3

Also Read: Vrishchik Varshik Rashifal 2026: वृश्चिक राशिफल वालों के लिए साल की शुरुआत कष्टकारी, जून के बाद आय में वृद्धि के प्रबल योग