वृश्चिक राशिफल 29 जून 2026: रुका हुआ धन वापस मिलने के मजबूत योग, आय में बढ़ोतरी के संकेत 

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 29 June 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

By Neha Kumari | June 29, 2026 4:20 AM

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 29 June 2026: काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी के अनुसार, आज का दिन आपके लिए आर्थिक समृद्धि और वाणी के प्रभाव में वृद्धि लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय (धन) भाव में धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. सप्तम भाव का मंगल आपके साहस को बढ़ाएगा, जबकि अष्टम भाव के सूर्य और बुध थोड़ा सचेत रहने का संकेत देते हैं. आज आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. आपके संचित धन में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुका या फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है.

करियर-बिजनेस: आज व्यापार में कोई बड़ी सफलता या लाभदायक डील आपके हाथ लग सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी वास्तविक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष कृपा से पदोन्नति या वेतन वृद्धि के रास्ते खुल सकते हैं.

रिलेशनशिप: आज पारिवारिक माहौल बेहद आनंदमय और सकारात्मक रहेगा. परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम, आदर और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. किसी सामाजिक या मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जहाँ सगे-संबंधियों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा.

लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांस और खुशियों से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ रिश्तों में गहराई आएगी और आपसी संवाद बेहतर होगा. विश्वास और ईमानदारी से रिश्ता मजबूत होगा. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर बड़ा निर्णय ले सकते हैं.

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के संकेत हैं, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे. मानसिक शांति के लिए पर्याप्त विश्राम करें. संतुलित जीवनशैली अपनाने की ओर आपका रुझान बढ़ेगा.

  • सावधानी: आज अत्यधिक धन लाभ के उत्साह में आकर किसी को बड़ा कर्ज या उधार देने से बचें.
  • उपाय: आज भगवान शिव को खीर का भोग लगाएँ या चंद्र मंत्र का जाप करें.
  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 9

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar