वृषभ साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून 2026: व्यापार में भारी मुनाफा और अचानक धन लाभ होगा
Saptahik Vrishabh Rashifal: क्या करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं? क्या अधिकारी आपकी मेहनत को सराहेंगे? रुके हुए प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे या अभी और रणनीति बनाने की जरूरत पड़ेगी? यह सप्ताह सफलता दिलाएगा या धैर्य की परीक्षा लेगा?
वृषभ साप्ताहिक राशि, (Saptahik Vrishabh Rashi): यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के दसवें, ग्यारहवें और बारहवें भाव में गोचर करेंगे. आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य देव और दूसरे भाव में बुध देव विराजमान हैं, जो आपके करियर और नौकरी में बड़ा पद और प्रतिष्ठा दिलाएंगे. इस सप्ताह शुक्र देव तीसरे भाव से निकलकर चौथे भाव में गुरु के साथ युति बनाएंगे, जिससे व्यापार में भारी मुनाफा और अचानक धन लाभ होगा. ग्यारहवें भाव में शनि देव की उपस्थिति आपकी आर्थिक स्थिति को बेहद मजबूत बनाएगी. लव लाइफ और रोमांस के लिए यह समय बहुत शानदार रहेगा. साथी के साथ आपके संबंध और गहरे होंगे.
सावधानी: इस सप्ताह किसी अजनबी पर भरोसा न करें और खानपान का ध्यान रखें.
उपाय: इस सप्ताह मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं.
शुभ कलर: सफेद
शुभ अंक: 6
Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें
