तुला साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून 2026: नौकरी में काम का बोझ और मानसिक तनाव रहेगा
Saptahik Tula Rashifal: क्या विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा? परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं? मेहनत का पूरा फल मिलेगा या और प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी? शिक्षा के क्षेत्र में यह सप्ताह कैसा परिणाम देगा?
तुला साप्ताहिक राशिफल, (Saptahik Tula Rashi): यह सप्ताह आपके लिए टेंशनभरा रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर करेंगे. आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य देव और नौवें भाव में बुध देव की स्थिति भाग्य में अवरोध पैदा करेगी, जिससे बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे. इस सप्ताह शुक्र देव दसवें भाव में गुरु के साथ बैठेंगे, जिससे नौकरी में काम का बोझ और मानसिक तनाव बहुत अधिक रहेगा. पांचवें भाव में राहु देव शिक्षा और प्रेम संबंधों में भारी अड़चनें पैदा करेंगे. लव लाइफ में वाद-विवाद बढ़ने से मानसिक शांति भंग होगी. छठे भाव में शनि देव विरोधियों को मजबूत करेंगे, जिससे बिजनेस में नुकसान होगा.
सावधानी: इस सप्ताह सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और कर्ज लेने से बचें.
उपाय: इस सप्ताह शुक्रवार को छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं.
शुभ कलर: गुलाबी
शुभ अंक: 8
Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें
