तुला राशि वालों के लिए जून में महीने के अंत में थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है, पढ़ें मंथली राशिफल

Monthly Tula Rashifal June 2026: मई का महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के छठवें भाव में शुक्र का जाना कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाएगा.

By Radheshyam Kushwaha | May 31, 2026 8:52 AM

Monthly Tula Rashifal June 2026, तुला राशि: जून का महीना आपके लिए मान-सम्मान और करियर में ऊंचाइयों को छूने वाला रहेगा, क्योंकि भाग्य भाव और कर्म भाव में शुभ ग्रहों का गोचर आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करेगा. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. बिजनेस में नए ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. लव लाइफ और रिलेशनशिप के मामले में यह महीना आनंदमय रहेगा. शुक्र का गोचर आपके रिश्ते में नया उत्साह और रोमांस लेकर आएगा. आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और उनके परिवार से भी आपकी ट्यूनिंग अच्छी होगी. स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपके लिए शुभ रहेगा. आप खुद को फिट रखने के लिए नई दिनचर्या या एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं. महीने के अंत में थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन वह अस्थायी होगा. यह महीना आपके लिए पूरी तरह से भाग्यशाली और शुभ रहेगा.

सावधानी: इस महीने ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर कोई भी बड़ा निवेश न करें.

उपाय: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं.

शुभ कलर: गुलाबी
शुभ अंक: 8

Also Read: Tula Varshik Rashifal 2026: तुला राशि वालों के जीवन में सफलता के खुलेंगे नए द्वार, करियर-कारोबार में तरक्की के योग