साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण, जानें मेष, वृषभ और मिथुन पर कैसा असर?

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी को लगेगा. जानें मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों में सावधानी जरूरी है.

By Shaurya Punj | February 17, 2026 12:06 PM

Surya Grahan 2026: आज 17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर खत्म हो जाएगा. ज्योतिष के अनुसार सूर्यग्रहण एक खास खगोलीय घटना होती है. इसका असर हर राशि पर अलग-अलग तरह से पड़ सकता है. कुछ लोगों के लिए यह बदलाव और तरक्की का समय होता है, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होती है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर इसका क्या असर हो सकता है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण सकारात्मक संकेत दे सकता है. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, उनमें अचानक गति आ सकती है. खासकर करियर और प्रोफेशन से जुड़े मामलों में प्रगति देखने को मिल सकती है. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता हाथ लग सकती है.
अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं. हालांकि जल्दबाजी से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें. आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन अहंकार से दूर रहें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए सूर्य ग्रहण करियर में बड़े बदलाव का संकेत दे सकता है. कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिल सकती है या अचानक ट्रांसफर, पद परिवर्तन या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. यह बदलाव शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लग सकता है, लेकिन लंबे समय में लाभदायक साबित होगा.

साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण, जानें मेष, वृषभ और मिथुन पर कैसा असर? 2

जरूरी और लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं, बशर्ते आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें. वरिष्ठों से संबंध मधुर रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दौरान थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आर्थिक स्थिति कुछ समय के लिए डगमगा सकती है, इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें. निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें और जोखिम भरे फैसले न लें.

ये भी पढ़ें: ग्रहण काल में सावधानी जरूरी, मकर, कुंभ और मीन को किन बातों में रहना होगा सतर्क? 

मिथुन राशि वाले सूर्यग्रहण के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहें, क्योंकि लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें. नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच आपको इस समय से सहजता से निकाल सकती है.

ज्योतिषाचार्य डॉ.एन.के.बेरा
25+ वर्षों का अनुभव