सिंह साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून 2026: कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार होना पड़ेगा

Saptahik Singh Rashifal: क्या प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी? क्या पार्टनर के साथ मन की बातें खुलकर हो पाएंगी? पुराने विवाद सुलझेंगे या नई गलतफहमी जन्म ले सकती है? दिल के मामलों में यह सप्ताह क्या संकेत दे रहा है?

By Shaurya Punj | June 5, 2026 7:48 AM

सिंह साप्ताहिक राशिफल, (Saptahik Singh Rashi): यह सप्ताह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के सातवें, आठवें और नौवें भाव में गोचर करेंगे. आपकी राशि के दसवें भाव में सूर्य देव नौकरी में तो लाभ देंगे, लेकिन ग्यारहवें भाव में बुध देव बड़े भाइयों से विवाद कराएंगे. इस सप्ताह शुक्र देव आपकी राशि से निकलकर बारहवें भाव में गुरु के साथ युति बनाएंगे, जिससे विलासिता की चीजों पर अत्यधिक धन खर्च होगा. आठवें भाव में शनि देव और सातवें भाव में राहु देव की स्थिति बिजनेस में बड़ा नुकसान कराएगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार होना पड़ेगा. लव लाइफ में केतु के प्रथम भाव में होने से पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ेंगी.

सावधानी: इस सप्ताह वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और निवेश से बचें.

उपाय: इस सप्ताह प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें.

शुभ कलर: सुनहरा
शुभ अंक: 1

Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें