सिंह राशि वालों के लिए जून में पार्टनरशिप के कामों में विवाद होने की आशंका है, पढ़ें मंथली राशिफल

Monthly Singh Rashifal June 2026: आप अपने पार्टनर के लिए कुछ बड़ा करेंगे, लेकिन आपकी राशि में केतु की मौजूदगी इस उपहार को रहस्यमयी में बदल देगी.

By Radheshyam Kushwaha | May 31, 2026 8:56 AM

Monthly Singh Rashifal June 2026, सिंह राशि: जून का महीना आपके लिए थोड़ा भागदौड़ और मानसिक तनाव वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में केतु विराजमान हैं और राशि स्वामी सूर्य दशम भाव में होने के बाद ग्यारहवें भाव में जाएंगे. करियर के मोर्चे पर आपको अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. बिजनेस में पार्टनरशिप के कामों में विवाद होने की आशंका है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखें. कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है. आर्थिक रूप से खर्चों की अधिकता रहेगी, जिससे बजट बिगड़ सकता है. लव लाइफ और प्यार के मामले में यह महीना मिलाजुला रहेगा. पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे रिश्ते में थोड़ी दूरी आ सकती है. अपने पार्टनर पर शक करने से बचें और खुलकर बात करें. स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना अशुभ रह सकता है. पैरों में दर्द, थकान और मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है. आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से शांति मिलेगी.

सावधानी: इस महीने किसी भी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.

उपाय: प्रतिदिन सुबह उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें.

शुभ कलर: सुनहरा या केसरिया
शुभ अंक: 1

Also Read: Singh Varshik Rashifal 2026: सिंह राशि वालों पर शनि और राहु की दृष्टि रहेगा कष्टकारी, अक्टूबर के बाद शुरू होगा गोल्डन टाइम