Republic Day Shayari 2026: गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये जोश भरी देशभक्ति शायरी

Republic Day Shayari 2026 :गणतंत्र दिवस के खास मौके पर अपनों के साथ शेयर करें ये बेहतरीन देशभक्ति शायरी, जोश भरे संदेश और व्हाट्सएप स्टेटस. यहां देखें 26 जनवरी के लिए लेटेस्ट और दिल छू लेने वाली शायरियों का शानदार कलेक्शन.

By Shinki Singh | January 23, 2026 6:57 PM

Republic Day Shayari 2026: 26 जनवरी का दिन हर किसी के लिये बेहद खास होता है. इस खास मौके पर हम एक-दूसरे को देशभक्ति के संदेश भेजकर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हैं. अगर आप भी इस बार अपनों को कुछ अलग और खास अंदाज में विश करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं गणतंत्र दिवस शायरी का बेहतरीन कलेक्शन. ये जोश भरी शायरियां आपके दोस्तों और परिवार के दिल में देशप्रेम की लहर जगा देंगी.

Republic-day-shayari-2026

वतन की खुशबू है इस दिल में बसी,
हर सांस में तिरंगे की रौशनी है
गणतंत्र दिवस के इस पावन मौके पर,
हमारा प्यार और सम्मान देश के लिए हमेशा ताजा है.

तेरा रंग हमारे दिलों में समाया है,
तेरी शान में हर जनम गुजारा है
सदा ऊँचा रहे हमारा तिरंगा,
यही दुआ है इस गणतंत्र दिवस का.

Republic-day-shayari-2026

जिन्दगी की राह में जितने भी वीर गिरे,
उनके बलिदान को हम याद करते हैं.
26 जनवरी का दिन है उनका सम्मान,
गणतंत्र दिवस पर हम उन्हें नमन करते हैं.

Republic day shayari 2026: गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये जोश भरी देशभक्ति शायरी 6

हम हैं भारत के लाल,
दिल में देशभक्ति का कमाल
26 जनवरी का दिन है खास,
सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं साथ.

चलो उठाएं तिरंगा ऊंचा आसमान में,
गूँजें गली-गली ‘भारत माता की जय’ के गान में
26 जनवरी है गर्व का दिन
आओ मनाएं इसे सब मिलकर मन-जान में.

Republic day shayari 2026: गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये जोश भरी देशभक्ति शायरी 7

ना झुकने दिया तिरंगे को, ना युद्ध कभी हम हारे हैं,भारत माता की रक्षा में, हम वीरों के सहारे हैं.गणतंत्र का ये उत्सव, हम सबको ये सिखाता है, हम सब एक हैं, हम सब बस हिंदुस्तानी प्यारे हैं.

वतन की मोहब्बत में खुद को तपाए बैठे हैं,मरेंगे वतन के लिए, मौत से शर्त लगाए बैठे हैं.कोई पूछे तो कह देना हम वो दीवाने हैं,जो अपनी मुट्ठी में हिंदुस्तान दबाए बैठे हैं.

Republic-day-shayari-2026

अलग है भाषा, धर्म और जात,पर याद रहे हमेशा एक ही बात.गणतंत्र है हमारी सबसे बड़ी शान,हम सब मिलकर बढ़ाएंगे देश का मान.

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा.गणतंत्र का ये दिन याद दिलाता है उनकी कुर्बानी,जिनकी वजह से आज आजाद हमारा हिंदुस्तान होगा.

यह भी पढ़े : Republic Day Dress Ideas: तिरंगे के रंगों में पहनें स्टाइलिश और ट्रेडिशनल आउटफिट्स, हर नजरें आप पर टिक जाएंगी