कर्क राशि वालों के लिए जून में आपके काम की तारीफ होगी, पढ़ें मंथली राशिफल

Monthly Kark Rashifal June 2026: जून का महीना कई अवसर देगा, लेकिन जब आप प्लानिंग के हिसाब से आगे बढ़ते चले जाएं तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी.

By Radheshyam Kushwaha | May 31, 2026 8:59 AM

Monthly Kark Rashifal June 2026, कर्क राशि: जून का महीना आपके लिए सकारात्मक और बड़े बदलावों वाला रहेगा, क्योंकि देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं और 8 जून को शुक्र भी आपके प्रथम भाव में आ जाएंगे. करियर और बिजनेस के दृष्टिकोण से यह समय आपके पक्ष में झुका हुआ है. नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी और आपकी लीडरशिप क्वालिटी सामने आएगी. बिजनेस करने वाले जातकों को विदेशी स्रोतों या लंबी दूरी की यात्राओं से बड़ा मुनाफा हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लव लाइफ और रिलेशनशिप के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं है. आपके रिश्ते में प्यार, रोमांस और गहराई बढ़ेगी. पार्टनर के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं या विवाह का निर्णय ले सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सामान्यतः शुभ रहेगा, लेकिन 22 जून को जब बुध आपकी राशि में आकर वक्री होंगे, तो आपको पेट से जुड़ी हल्की समस्याएं या अनिद्रा की शिकायत हो सकती है. कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए काफी शुभ और फलदायी साबित होगा.

सावधानी: इस महीने अपनी सुख-सुविधाओं पर अत्यधिक धन खर्च करने से बचें.

उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें.

शुभ कलर: चमकीला सफेद
शुभ अंक: 2

Also Read: Kark Varshik Rashifal 2026: कर्क राशि वालों के लिए नये साल बेहद कष्टकारी, राहु और बृहस्पति करेंगे परेशान