धनु साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून 2026: घरेलू सुख-शांति में कमी आएगी, जिससे नौकरी में मन नहीं लगेगा

Saptahik Dhanu Rashifal: क्या यात्रा के योग बन रहे हैं? यह यात्रा लाभदायक साबित होगी या थकान बढ़ाएगी? क्या किसी पुराने मित्र या संपर्क से मुलाकात संभव है? सफर और नेटवर्किंग से आपको क्या फायदा मिल सकता है?

By Shaurya Punj | June 5, 2026 7:43 AM

धनु साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Dhanu Rashi): यह सप्ताह आपके लिए कष्टकारी रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर करेंगे. आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य देव और सातवें भाव में बुध देव की स्थिति बिजनेस में पार्टनरशिप में बड़ा विवाद खड़ा करेगी. इस सप्ताह शुक्र देव आठवें भाव में गुरु के साथ बैठेंगे, जिससे अचानक बड़ा धन नुकसान और पारिवारिक परेशानियां सामने आएंगी. चौथे भाव में शनि देव घरेलू सुख-शांति में कमी लाएंगे, जिससे नौकरी में भी मन नहीं लगेगा. लव लाइफ में तीसरे भाव का राहु गलतफहमियां पैदा करेगा, जिससे रोमांस पूरी तरह गायब रहेगा और ब्रेकअप की स्थिति बनेगी.

सावधानी: इस सप्ताह पैतृक संपत्ति के मामलों में विवाद से पूरी तरह बचें.

उपाय: इस सप्ताह माथे पर केसर का तिलक लगाएं और केला दान करें.
शुभ कलर: पीला
शुभ अंक: 5

Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें