बैंकिंग प्रणाली का भ्रष्टाचार

आज इस नोटबंदी की एक घटना ने हमारी बैंकिग प्रणाली के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार को हमारे सामने ला दिया है. हम साफ देख रहे हैं कि हमारी सरकार कैश को यथासंभव बाजार में लाने का प्रयास कर रही है, पर आज 33 दिनों के बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं है, जबकि देश के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 14, 2016 12:28 AM
आज इस नोटबंदी की एक घटना ने हमारी बैंकिग प्रणाली के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार को हमारे सामने ला दिया है. हम साफ देख रहे हैं कि हमारी सरकार कैश को यथासंभव बाजार में लाने का प्रयास कर रही है, पर आज 33 दिनों के बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं है, जबकि देश के कई स्थानों से अब तक अरबों रुपये के नये नोट पकड़े जा चुके हैं.
इसका मतलब ये हुआ कि बैंकों ने सरकार के भरोसे को तोड़ा है. हम सभी चाहते हैं कि सरकार दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करे ताकि हम आम जनों पर लगाये गये आर्थिक प्रतिबंध खत्म हो और सरकार के नोटबंदी के फैसले से देश को लाभ मिल सके.
पंकज कुमार वर्मा, कोलकाता