क्या गुल खिलायेंगे ललित के ट्वीट
ललित मोदी के ट्वीट में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे न केवल कई सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि भारतीय राजनीति और सरकार में कोहराम मचा हुआ है. मीडिया को ललित मोदी के बहाने कई पुराने बड़े मुद्दे मिल गये हैं. पहले की ही तरह इसे पोषित कर लाभ कमाने का जरिया बनाया जा […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 6, 2015 5:31 AM
ललित मोदी के ट्वीट में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे न केवल कई सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि भारतीय राजनीति और सरकार में कोहराम मचा हुआ है. मीडिया को ललित मोदी के बहाने कई पुराने बड़े मुद्दे मिल गये हैं.
पहले की ही तरह इसे पोषित कर लाभ कमाने का जरिया बनाया जा रहा है. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इसे प्रचारित करके टीआरपी बढ़ाने में लगी है. ललित मोदी खुद का संबंध दुनिया की नामी-गिरामी शख्सियतों के साथ होने की बात उजागर करते जा रहे हैं.
उनका यह रहस्योद्घाटन राजनीतिक और प्रशासनिक तौर पर एक धमाके के समान है. इससे प्रशासनिक स्तर पर खलबली मचने के साथ ही राजनीतिक कुनबे में भी आरोप-प्रत्योराप का दौर शुरू हो गया है. एक मामले का शीतयुद्ध शांत होता नहीं कि दूसरा विस्फोट कर दिया जा रहा है. अब आगे क्या होगा, यह भगवान ही जानें.
अनुराग कुमार मिश्र, पिस्का मोड़ रांची
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 10:00 AM
July 3, 2026 6:38 PM
July 2, 2026 4:58 PM
July 2, 2026 4:29 PM
July 1, 2026 7:59 PM
July 1, 2026 5:02 PM
July 1, 2026 11:29 AM
June 30, 2026 12:42 PM
June 30, 2026 12:19 PM
