तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगे
अक्सर हम सड़कों पर कई वाहनों को आते-जाते देखते हैं. मोटर कार हो या मोटरसाइकिल, इनमें तेज रफ्तार वाहन चालक सबसे ज्यादा मिलेंगे. पता नहीं इन्हें किस बात की जल्दी होती है. पुलिस भी इन्हें देख कर जाने देती है. कोई रोक -टोक नहीं! क्या हम किसी दुर्घटना का इंतजार करते हैं? लगता तो यही […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 7, 2014 11:46 PM
अक्सर हम सड़कों पर कई वाहनों को आते-जाते देखते हैं. मोटर कार हो या मोटरसाइकिल, इनमें तेज रफ्तार वाहन चालक सबसे ज्यादा मिलेंगे. पता नहीं इन्हें किस बात की जल्दी होती है. पुलिस भी इन्हें देख कर जाने देती है. कोई रोक -टोक नहीं! क्या हम किसी दुर्घटना का इंतजार करते हैं? लगता तो यही है.
इसीलिए तो सब कुछ चुपचाप चलता रहता है. और जब कोई दुर्घटना होती है तो हम दुख जताते हैं. इतना तो तय है कि सभी वाहन चालक यातायात के नियमों का अनुसरण नहीं करते. ऐसे में हम सबको जागने की जरूरत है. हम चाहें तो अनहोनी होने से पहले रोक सकते हैं. अगर हर गली-मोहल्ले में लोग एकत्रित और एकजुट हों, तो तेज रफ्तार वाहनों को रोका जा सकता है. क्योंकि तेज रफ्तार से वाहन चलाने से सिर्फ चालक ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलनेवाला हर शख्स खतरे में होता है.
पालुराम हेंब्रम, सलगाझारी
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 10:00 AM
July 3, 2026 6:38 PM
July 2, 2026 4:58 PM
July 2, 2026 4:29 PM
July 1, 2026 7:59 PM
July 1, 2026 5:02 PM
July 1, 2026 11:29 AM
June 30, 2026 12:42 PM
June 30, 2026 12:19 PM
