बेरोजगारों की उम्मीदें

झारखंड की नयी सरकार से हम बेरोजगार युवाओं को काफी उम्मीदें हैं. हाल की एक सरकारी समीक्षा बैठक से यह बात निकल कर आयी है कि विभिन्न सरकारी विभागों में हजारों रिक्तियां हैं. पूर्ववर्ती सरकारों की उदासीनता के कारण हमारी उम्र सीमा भी पार होती जा रही है.... हम युवा भी चाहते हैं कि राज्य […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 13, 2020 6:46 AM

झारखंड की नयी सरकार से हम बेरोजगार युवाओं को काफी उम्मीदें हैं. हाल की एक सरकारी समीक्षा बैठक से यह बात निकल कर आयी है कि विभिन्न सरकारी विभागों में हजारों रिक्तियां हैं. पूर्ववर्ती सरकारों की उदासीनता के कारण हमारी उम्र सीमा भी पार होती जा रही है.

हम युवा भी चाहते हैं कि राज्य व्यवस्था का अंग बनकर इसके विकास मे अपना योगदान कर सकें. बेरोजगारी के कारण युवाओं की प्रतिभा कुंठित हो जाती है. अतः सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि हम मानव संसाधन का उचित उपयोग करे ताकि नये झारखंड के निर्माण का उद्देश्य पूरा हो सके.

– कार्तिक कुमार, रांची, झारखंड