महंगाई की पीड़ा

महंगाई देश की अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव का एक कारक है. इससे लोगों की आजीविका भी प्रभावित होती है. आज कल मुद्रास्फीति एक बड़ी समस्या है. दरअसल यह एक आर्थिक संकट भी है. देश में कई जरूरी चीजों की कीमतें बहुत बढ़ गयी हैं. गरीब लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 5, 2020 7:40 AM
महंगाई देश की अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव का एक कारक है. इससे लोगों की आजीविका भी प्रभावित होती है. आज कल मुद्रास्फीति एक बड़ी समस्या है.
दरअसल यह एक आर्थिक संकट भी है. देश में कई जरूरी चीजों की कीमतें बहुत बढ़ गयी हैं. गरीब लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो जाता है. कभी प्याज का भाव बढ़ गया, तो कभी दाल का. महंगाई की वजह से निम्न और मध्यम वर्ग के लोग अपनी आवश्यकताओं में कटौती करने लगते हैं. इस पर अंकुश लगाने के लिए उपयोगी आर्थिक नीति की जरूरत है.
– अभिनंदन भाई पटेल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश