बेरोजगारों की खुदकुशी से चिंता
भारत में बेरोजगारी अब एक अतिगंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है. भारत सरकार की ही संस्था ‘नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो’ (एनसीआरबी) की हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2018 में बेरोजगारी से तंग भारत के युवा बड़ी संख्या में खुदकुशी करने की राह पर चल पड़े हैं. साल 2018 में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 15, 2020 12:16 AM
भारत में बेरोजगारी अब एक अतिगंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है. भारत सरकार की ही संस्था ‘नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो’ (एनसीआरबी) की हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2018 में बेरोजगारी से तंग भारत के युवा बड़ी संख्या में खुदकुशी करने की राह पर चल पड़े हैं.
साल 2018 में कुल 12,960 बेरोजगारी से त्रस्त युवाओं ने खुदकुशी कर अपने जीवन को समाप्त कर लिया. देश में हर साल हजारों किसान आत्महत्या करते हैं. हमारे देश की सत्ता के कर्णधारों द्वारा बार-बार ‘दुनिया का सबसे युवा देश’ के रूप में भारत को चित्रित करने की मिथ्या घोषणा के विपरीत इतनी बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा खुदकुशी करने का यह आंकड़ा बहुत चिंता की बात है.
निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 10:00 AM
July 3, 2026 6:38 PM
July 2, 2026 4:58 PM
July 2, 2026 4:29 PM
July 1, 2026 7:59 PM
July 1, 2026 5:02 PM
July 1, 2026 11:29 AM
June 30, 2026 12:42 PM
June 30, 2026 12:19 PM
